•   Patna - 800020 (Bihar)
logo

बिस्फी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने बिहार सरकार पर खुब गरजे

Blog single photo

बिस्फी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने बिहार सरकार पर खुब गरजे,मोदी सरकार की कार्य को लोगों के बीच रखा।

मधुबनी :- बिस्फी प्रखंड मे आज़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी का हार्दिक अभिनन्दन किया गया। सम्राट चौधरी केवटी से धेपुरा पहुंचकर सर्वप्रथम दुर्गा मंदिर में जाकर माता की पूजा की। यही पर कुशवाहा समाज के लोगों ने उन्हें मखान की माला एवं पाग,चादर से स्वागत किया।धेपुरा पहुंचते ही यहां पर उपस्थित थे। हजारों कार्यकर्ताओं गगनभेदी नारों से नारा लगाते हुए दस किलोमीटर दूरी तय कर बिस्फी पहुंचे। जहां  विद्यापति टू उच्च विद्यालय के मैदान में आयोजित अभिनन्दन समारोह एवं जनसभा में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी उपस्थित हुए एवं जनसभा को संबोधित किये।विद्यापति की जन्मस्थली पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी को मिथिला परम्परागत के अनुसार पाग,डोपटा,फुल के मालाओं से सांसद डॉ अशोक कुमार यादव एवं विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल को ऐतिहासिक कार्य बताया। उन्होंने कहा कि इन 9 वर्षों में भारतीय राजनीति और देश के विकास में कई महत्वपूर्ण परिवर्तन हुए हैं।ऐसा कोई भी परिवार नहीं है जिस तक केंद्र सरकार की योजना नहीं पहुंची हो।यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी ने गरीब, शोषित, वंचित, पीड़ित, दलित व आदिवासी वर्ग के उत्थान हेतु हर घर शौचालय, प्रधानमंत्री आवास, हर व्यक्ति को वैक्सीन, कोरोना काल मे उन्होंने 80 करोड़ लोगों को मुफ्त में अनाज दिया,मुफ्त में वैक्सीन दिया,कोरोना काल में गरीब भूखा न रहे अतः उनके जनधन खाते में मदद के रूप में पैसे भेजे और ऐसे बहुत सारे जनकल्याणकारी योजनाएं है जिनका सीधा लाभ जनता को मिल रहा है।प्रधानमंत्री ने 9 वर्षो में देश की तस्वीर और तकदीर बदलने का काम किया है।उन्होंने कहा कि महागठबंधन की सरकार में अपराधियों और भ्रष्टाचारियों का बोलबाला हो तो जन सरोकार के मुद्दे स्वतः गौण हो जाते हैं।यह सरकार पूरी तरह भ्रष्टाचारियों को संरक्षण दे रही है।नीतीश बाबू और उनकी भ्रष्ट मंडली जनता की गाढ़ी कमाई का दौहन करने में लगी हुई है।शासन और प्रशासन के स्तर पर भी यह सरकार पूरी तरह फेल हैं।उन्होंने 2024 में पुनः भाजपा की सरकार बनाने की बात कही।


सभा को प्रदेश उपाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी,मधुबनी सांसद डॉ अशोक कुमार यादव, दरभंगा सांसद गोपाल ठाकुर,बिस्फी विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल, बेनीपट्टी के विनोद नारायण झा,केवटी के मुरारी मोहन झा,जाले के जीवेश मिश्रा,दरभंगा के संजय सरावगी, अरुण शंकर,एमएलसी घनश्याम ठाकुर, रामप्रीत पासवान, जिलाध्यक्ष शंकर झा,पूर्व विधान पार्षद अर्जून सहनी,दरभंगा जिलाध्यक्ष जीवछ सहनी,राजकिशोर मिश्र बुलेट,अभिजीत पासवान सहित कई नेताओं ने संबोधित किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष रामसकल यादव जबकि मंच संचालन जिला महामंत्री देवेन्द्र यादव ने किया।

RDNEWS24.COM

Top