•   Patna - 800020 (Bihar)
logo

घर में मुख्य द्वार पर दीपक जलाकर रखने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं

Blog single photo

घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाने से माता लक्ष्मी का होता है आगमन

         -धर्म-आध्यात्म-

     यदि आप पर माता लक्ष्मी की कृपा नहीं है तो आपको वास्तु उपाय करना चाहिए। घर में मुख्य द्वार पर दीपक जलाकर रखने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और उनका घर में आगमन होता है। ऐसा करने से धन-संपत्ति में बढ़ोत्तरी होती है। जानते हैं कि माता लक्ष्मी के लिए दीपक किस समय जलाएं?


    वास्तु शास्त्र के मुताबिक, घर के बाहर दीपक जलाने से घर माता लक्ष्मी का आगमन होता है। घर को धन-दौलत से संपन्न बनाए रखने के लिए यह वास्तु उपाय बेहद कारगर माना जाता है। हिन्दू धर्म में पूजा-पाठ और दीपक जलाना बेहद शुभ माना जाता है, क्योंकि किसी भी तरह की पूजा दीपक जलाए बिना संपन्न नहीं होती है। माना जाता है कि दीपक जलाने मात्र से घर से नकारात्मक शक्तियों की हानि होती है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक, दीपक जलाने से घर में माता लक्ष्मी का आगमन होता है। घर में मुख्य द्वार पर दीपक जलाकर रखने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। घर को धन-दौलत से संपन्न बनाए रखने के लिए यह वास्तु उपाय बेहद कारगर माना जाता है। ऐसा करने घर-परिवार में होने वाले कष्टों से मुक्ति भी मिलती है। आइए जानते हैं किस समय दीपक जलाना बेहद शुभ होता है।
   1. शाम को जरूर जलाएं दीपक : वास्तु शास्त्र के मुताबिक, शाम के समय दीपक जलाना बेहद शुभ माना जाता है। क्योंकि गोधुलि बेला में घर के द्वार पर दीपक जलाने से माता लक्ष्मी का आगमन होता है। इसके अलावा घर में जा रही नकारात्मक ऊर्जा की हानि होती है।


    2. राहु का दुष्प्रभाव समाप्त होगा : घर के मुख्य दरवाजे पर दीपक जलाने से राहु का दुष्प्रभाव भी समाप्त होता है। इस दोष को समाप्त करने के लिए आप किसी भी मंदिर अथवा तुलसी के पास भी दीपक जला सकते हैं। ऐसा करने से आपको अन्य भी लाभ होते है।
    3. घर में होती है बरकत : 
यदि आप घर के दरवाजे पर दीपक जलाते हैं तो रुकी हुई बरकत आने लगती है। बताते हैं ऐसा करने से लक्ष्मी जी का आगमन होता है, जिसके चलते घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। ऐसे में मुख्य द्वार पर दीप जलने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।


   4. पूर्व दिशा की ओर रखें ज्योति : माता लक्ष्मी के आगमन का प्रतीक माने जाने वाले दीपक को जलाते समय कुछ वास्तु उपाय करने जरूरी होते हैं। बता दें कि दीपक को इस तरह से जलाएं कि जब आप बाहर निकले तो दीप दाहिनी ओर रहे। दिशा की बात करें तो दीपक की ज्योति उत्तर या पूर्व दिशा की ओर होनी चाहिए। पश्चिम दिशा की तरफ कभी भी दीपक न जलाएं।
    5. शाम 5 से 8 बजे का समय अच्छा : माता लक्ष्मी को बुलाने के लिए शाम का समय बेहद शुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक, शाम को 5 बजे से लेकर रात 8 बजे का समय सबसे अच्छा माना जाता है। इस दौरान दीपक जलाने से इंसान को जीवन में लाभ ही लाभ होते हैं।

RDNEWS24.COM

Top