•   Patna - 800020 (Bihar)
logo

मानव तस्कर 01 तस्कर को एक लड़की के साथ  गिरफ्तार किया गया।  

Blog single photo

आज दिनांक 23/07/2023 समय 0650 बजे  48वी वाहिनी  जयनगर के कार्यक्षेत्र भारत-नेपाल सीमा चौकी बेतौन्हा के जिम्मेवारी के इलाके मे एस एस बी के जवानों को एक बड़ी कामयाबी मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्यवाही करते हुये श्री विवेक ओझा उप-कमांडेंट, 48वी वाहिनी  जयनगर की अगुवाई  मे एस एस बी के जवानों के साथ की गयी कार्यवाही मे जयनगर के थाना क्षेत्र से लगभग 3 km की दूरी पर एस एस बी की वाहय सीमा चौकी बेतौन्हा के जिम्मेवारी के इलाके मे सीमा स्तम्भ संख्या 268/17 से 300 मीटर भारतीय क्षेत्र मे  01 तस्कर को लड़की के साथ  गिरफ्तार किया गया।  
  गिरफ्तार किए गए मानव तस्कर का विवरण 
1.    मो. इस्लाम, सपुत्र  मोहमद जलील , उम्र -27 वर्ष, गाँव- करजानाह, वार्ड न. 8– करजानाह, डाकघर - करजानाह, जिला-सिरहा (नेपाल)I
2.    एलियास ( बदला हुआ नाम), उम्र-14 वर्ष , सपुत्री श्री संतोष कुमार मुखिया मलहा, गाँव- वी० डी० सी०,  वार्ड न.-11 करजानाह, थाना- करजानाह,जिला-सिरहा(नेपाल)I


       इस अभियान मे  एसएसबी की तरफ से कमला समवाय के  मुख्य आरक्षी- बीजेश राय एवं आरक्षी समानय – तमराना देमुडुर नायडू समवाय प्रभारी (कमला), व 25 अन्य कार्मिको ने भाग लिया।  तदुपरान्त श्री विवेक ओझा, उप कमांडेंट 48वी वाहिनी के द्वारा गहन पूछताछ करने के बाद दोनो को  नेपाल प्रहरी पुलिस को अग्रिम कार्यवाई हेतु सुपुर्द कर दिया गया। भारत नेपाल सीमा पर मानव तस्करी रोकने के लिए एस एस बी के अधिकारी एवं जवान लगातार  अभियान चला रहे  है। आने वाले समय मे भी इसी प्रकार अभियान चलाये जाएंगे और सीमा पर होने वाली अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए शख्ती वर्ती जाएगी I

RDNEWS24.COM

 

Top