•   Patna - 800020 (Bihar)
logo

सुदर्शन कुमार ने कहा ‘अशोक चौधरी बरबीघा में जाकर मेरा कर रहे विरोध’

Blog single photo

 पटना : बिहार में सत्ताधारी पार्टी जदयू के बरबीघा विधायक सुदर्शन कुमार ने जदयू कोटे से मंत्री अशोक चौधरी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सुदर्शन कुमार ने अशोक चौधरी पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

‘अशोक चौधरी बरबीघा में जाकर मेरा कर रहे विरोध’

सुदर्शन कुमार ने कहा कि मैंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह से अशोक चौधरी की शिकायत की थी। अशोक चौधरी लगातार बरबीघा में जाकर मेरा विरोध कर रहे हैं। वे सार्वजनिक मंच से मेरे खिलाफ बोल रहे हैं। इसलिए मैंने पार्टी से शिकायत की थी। लेकिन अशोक चौधरी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश को नहीं मानकर बरबीघा गए। उन्होंने कहा कि अशोक चौधरी उनकी हत्या करा सकते हैं। जेडीयू विधायक ने कहा कि स्व. राजो सिंह की हत्या की साजिश में भी अशोक चौधरी शामिल थे। अशोक चौधरी हत्या के उस मामले में मुजरिम थे। बता दें कि सुदर्शन मीडिया के सामने कहा कि अशोक चौधरी को स्व. राजो सिंह के मर्डर केस से अपना नाम हटवाना था। इसलिए मुझसे बेहतर संबंध बना लिया।

फिर मुझे बरगला कर केस से अपना नाम हटवा लिया। उसके बाद ओछी राजनीति करनी शुरू कर दी। जेडीयू विधायक ने कहा कि अशोक चौधरी कह रहे हैं कि जब तब वे बांसघाट नहीं पहुंच जायेंगे तब तक बरबीघा आते रहेंगे। मंत्री को बताना चाहिये कि बरबीघा के कितने लोगों को उन्होंने बांसघाट पहुंचवाया है। सुदर्शन कुमार ने कहा अशोक चौधरी ने मेरे दादा स्व. राजो सिंह को बांसघाट पहुंचवा दिया, मेरे पिता को बांसघाट पहुंचवा दिया और अब मुझे वहीं पहुंचाना चाहते हैं। बांसघाट जाना औऱ किसी को भी वहां पहुंचवाना अशोक चौधरी के लिए आम
 बात है I

अशोक चौधरी बीजेपी के संपर्क में’ 
सुदर्शन कुमार ने आरोप लगाया कि अशोक चौधरी बीजेपी के संपर्क में हैं। वे अपने दामाद को बीजेपी की टिकट पर नवादा लोकसभा सीट से चुनाव लड़वाना चाहते हैं। नवादा लोकसभा सीट में ही बरबीघा विधानसभा क्षेत्र आता है। अपने दामाद के लिए ही अशोक चौधरी बरबीघा में ओछी राजनीति कर रहे हैं। बता दें कि अशोक चौधरी के दामाद सायण कुणाल हैं, जो आचार्य किशोर कुणाल के पुत्र हैं।

RDNEWS24.COM

Top