•   Patna - 800020 (Bihar)
logo

भाजपा भगाओ,महिला बचाओ,देश बचाओ

Blog single photo

भाजपा भगाओ,महिला बचाओ,देश बचाओ एडवा रैली को जयनगर स्टेशन से रवाना करते हुए भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) सचिव कुमार राणा प्रताप सिंह।अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति(एडवा) ने 05 अक्टूबर 2023 को संसद भवन के समक्ष करेगी विशाल प्रदर्शन कॉमरेड मृदुला मधुबनी, समस्तीपुर, के AIDWA के साथी जयनगर स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस से 05 बजे दिल्ली के लिये रवाना किया गया लगभग 350 महिला ने जयनगर से ट्रेन पकड़ कर रैली के लिए प्रस्ताव किया।

रैली का नेतृत्व कॉमरेड मृदुला,कॉमरेड ललिता देवी, कॉमरेड ममता देवी,कॉमरेड रेखा देवी,अमला देवी, फूलों देवी, फूलझड़ी देवी ने किया।भाजपा, आर.एस.एस. के नेतृत्व में चलनेवाली मोदी सरकार जब से सत्ता में आई है। महिला विरोधी मनुवादी और साम्प्रदायिक नीतिया, नफरत की राजनीति को बढ़ावा मिला है। इन नीतियों की वजह से महिलाओं के अधिकार छीना गया, खाद्य सुरक्षा को खत्म कर आम जनता को भूखमरी की ओर धकेला जा रहा है। पिछले 09 वर्षों में करोड़ों राशन कार्ड रद्द किये गये हैं।

जनवितरण प्रणाली के माध्यम से मिलने वाली सब्सीडी वाली अनाज बन्द है जो कानूनी अधिकार है। सिर्फ 04 किलो अनाज ही फ्री दिया जा रहा है जो सरकार के उपर निर्भर है। आंगनबाड़ी, मध्याह्न भोजन समेत मनरेगा के आंवटन में लगातार कटौती की जा रही है। देश की 65 लाख स्कीम वर्करों के लिए सरकार के पास कुछ नहीं है, दूसरी ओर कारपोरेट को मालोमाल किया जा रहा है। वैश्विक भूख सूचकांक में भारत का स्थान 121 देशों में 107 वाँ है, महंगाई आसमान पर है, महंगी प्याज रूला रही है, उज्जवला गैस सिलेण्डर गरीबों की घर का शोभा बढ़ा रहा है। महिलाओं और बच्चियों के साथ हिंसा की घटना बढ़ी है।

मणिपुर में एक भीड़ द्वारा महिलाओं को निर्वस्त्र कर घूमाना, उसके साथ सामूहिक बलात्कार और हत्या की घटना शर्मनाक है। एन. सी. आर. बी. के अनुसार हर रोज औसतन 86 बलात्कार की घटना होती है। 2020 में 28,040 बलात्कार की घटना हुई, वहीं 2021 में बढ़कर 31,677 हो गई। पहलवान महिला के साथ यौन उत्पीड़न के आरोपी भाजपा सांसद, उन्नाव, हाथरस समेत अन्य कई आरोपियों को सरकार की ओर से संरक्षण दिया गया।

आज संविधान की रक्षा, महिला अधिकार, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य की गारंटी के लिए दिल्ली की गद्दी पर बैठी भाजपा - आर. एस. एस. की सरकार को हटाने के लिए 05 अक्टूबर को दिल्ली चलें ! रैली को रवाना करने में जयनगर स्टेशन पर माकपा सचिव कुमार राणा प्रताप सिंह, रेणु देवी,DYFI के सह संयोजक अतीश कुमार, सुरेश गुप्ता, सुकेन्द्र प्रसाद, कपिल देव यादव शामिल थे ।

Rdnews24.com

Top