•   Patna - 800020 (Bihar)
logo

बिहार के मुख्यमंत्री मजार पर चादरपोसी की मंत्रिमंडल के साथ

Blog single photo

बिहार के मुख्यमंत्री मजार पर चादरपोसी की मंत्रिमंडल के साथ, जिला धिकारी चन्द्र शेखर  सिंह भी मौजूद थे । 04 अक्टूबर 2023 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज नेहरू पथ स्थित दरगाह हजरत शाह जलाल शहीद रहमतुल्लाह अलैह के मजार पर हाजिरी दी। उन्होंने बड़े अदब ओ एहतराम के साथ दरगाह हजरत शाह जलाल शहीद रहमतुल्लाह अलैह के मजार पर चादरपोशी की तथा अकीदत के फूल पेश किये। इस अवसर पर इमाम मौलाना अजमतुल्लाह रहमानी ने मुख्यमंत्री को राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि के लिये दुआ करायी। मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों के बीच आपसी मेल-जोल. भाईचारा और सद्भाव के रिश्तों को मजबूत किये जाने की भी दुआ की। दरगाह हजरत शाह जलाल शहीद रहमतुल्लाह अलैह के प्रबंधन समिति की तरफ से मुख्यमंत्री को अंगवस्त्र एवं पुष्प गुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया गया।

इस अवसर पर वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो० जमा खान, बिहार राज्य सुन्नी वक्फ बोर्ड के चेयरमैन मो० इर्शादुल्लाह, बिहार राज्य शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन मो० अफजल अब्बास, मजार शरीफ प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मेजर इकबाल हैदर खान, मजार शरीफ प्रबंधन समिति के सचिव मो0 तहसीन नदीम, जिलाधिकारी श्री चन्द्रशेखर सिंह सहित बड़ी संख्या में सामाजिक और बुद्धिजीवियों सहित चादर पोशी में उपस्थित थे ।

RDNEWS24.COM

Top