•   Patna - 800020 (Bihar)
logo

श्री विजय कुमार सिन्हा ने स्व0 कैलाश पति मिश्र की 100 वीं जयंती के अवसर पर वयान जारी कर कहा कि वे युग प

Blog single photo

श्रधेय कैलास पति मिश्र ने समानता, भाईचारा और सौहार्दता का अनुशरण कर जनसंघ के रूप में जो पौधा लगाया वह आज बृक्ष बनकर भाजपा के रूप में फलित,

संत भाव से सबों का पार्टी में किया सम्मान, कैलाश जी के सानिध्य में ही पनपे भाजपा के पहले के सभी शीर्षस्थ नेतागण।

पटना,
पटना, 5 सितम्बर 2023

भाजपा विधान मंडल दल के नेता श्री विजय कुमार सिन्हा ने स्व0 कैलाश पति मिश्र की 100 वीं जयंती के अवसर पर वयान जारी कर कहा कि वे युग पुरुष थे और समानता, भाईचारा एवम सौहार्दता का अनुशरण कर जनसंघ के रूप में जो पौधा लगाया वह आज बृक्ष वनकर भाजपा के रूप में फल फूल रहा है।

श्री सिन्हा ने कहा कि कैलाश जी की निजी जिन्दगी एक खुली किताब थी और अपने कर्म, धर्म, आचरण और अस्तित्व को उन्होंने दल को समर्पित कर दिया। जागने से सोने तक पार्टी का विकास और विस्तार का लक्ष्य साधने में ये लगे रहे।

श्री सिन्हा ने कहा कि कैलाश पति मिश्र जाति व्यवस्था के विरोधी थे।उनके संरक्षण में पनपे भाजपा के कई शीर्षस्थ नेता पिछडे वर्ग से थें। संत भाव से उन्होने सबों का मार्गदर्शन किया और सम्मान दिया।

श्री सिन्हा ने अपने जीवन मेे कैलाश जी से मिली सीख का जिक्र करते हुये कहा कि 2003 मे पहली बार स्थानीय निकाय कोटा परिषद् का चुनाव लड़ने के क्रम में आशीर्वाद लेने गया। उन्होने कहा कि ‘‘विजय पार्टी माँ की तरह होती है और ये तो अभी तुम्हारी शुरुआत है। आगे पार्टी के लिये तुमको बहुत कुछ करना है।’’ उनके ये शब्द आज भी स्मृति में मार्गदर्शक के रुप में कार्य कर रही है और निष्ठा तथा इमानदारी से कार्य करने की प्रेरणा और उर्जा दे रही है। श्री सिन्हा ने कहा कि निःस्वार्थ सेवा, करुणा, सहयोग, निष्ठा, समर्पण औऱ चरित्र बल को अंगीकार कर कैलाश जी ने तत्कालीन युवाओं के लिए ऐसा संदेश दिया जिससे राष्ट्र की सेवा सहजता औऱ सुगमतापूर्वक करने की प्रेरणा मिली।

उनकी उदारता और विराट सोच के कारण समाज के सभी बर्गो के लोग राज्य में जनसंघ औऱ भाजपा से जुड़ते चले गए।उनकी दूरदृष्टि औऱ सम भाव के कारण जनसंघ से भाजपा के आजतक का सफर में एक छोटे पौधा से विशाल बृक्ष का आकार है श्री सिन्हा ने कहा कि कैलाश पति मिश्र के सपनों को साकार करने में भाजपा के सभी कार्यकर्त्ता लगे हुये है। बिहार में भाजपा की बढ़ती ताकत से सत्ताधारी दल भयभीत है। 2024 और 2025 के चुनावों में जनता राज्य में भाजपा ही न वोट देगी I

रीता सिंह

RDNEWS24.COM

Top