•   Patna - 800020 (Bihar)
logo

भारत-नेपाल सीमा चौकी फुलहर के जिम्मेवारी के इलाके में, सशस्त्र सीमा बल के जवानों को एक बडी कामयाब

Blog single photo

आज दिनांक 15/10/2023 48वीं वाहिनी  जयनगर के कार्यक्षेत्र भारत-नेपाल सीमा चौकी फुलहर के जिम्मेवारी के इलाके में, सशस्त्र सीमा बल के जवानों को एक बडी कामयाबी मिली है। सशस्त्र सीमा वल के जवानों और स्थानीय पुलिस के साथ की गयी संयुक्त कार्यवाही  में भारत नेपाल सीमांकन स्तंभ संख्या 288 से 1.5 किलो-मीटर भारतीय क्षेत्र में स्कॉर्पियो  गाड़ी के साथ नेपाली शराब सौफी की 1700  बोतलों (300ML प्रत्येक बोतल ) को सीमा चौकी फुलहर के जवानों एवं स्थानीय पुलिस के द्वारा जप्त किया  गया है,

बरामद स्कॉर्पियो  गाड़ी एवं जप्त किए नेपाली शराब सौफी को अग्रिम कार्यवाही  हेतु हरलाखी थाने के हवाले कर दिया गया है।इस अभियान  में  सशस्त्र सीमा बल की तरफ से निरीक्षक, चन्द्रशेखर ठाकुर , व 06 अन्य कार्मिको के साथ बिहार पुलिस के जवानो ने भाग लिया।   श्री संतोष कुमार निमोरिया कार्यवाहक कमांडेंट, 48वीं  वाहिनी सशस्त्र सीमा बल जयनगर ने बताया कि भारत नेपाल सीमा पर तस्करी रोकने के लिए सशस्त्र सीमा बल के जवान और जिला पुलिस लगातार अभियान चला रही है। आने वाले समय मे भी इसी प्रकार अभियान चलाये जाएंगे और सीमा पर होने वाली अवैध गतिविधियों को रोका जाएगा।

RDNEWS24.COM

Top