•   Patna - 800020 (Bihar)
logo

छठ महापर्व की तैयारी छठ महापर्व के सफल आयोजन हेतु डीएम ने किया छठ पर्व कोषांग का गठन

Blog single photo

छठ महापर्व की तैयारी छठ महापर्व के सफल आयोजन हेतु डीएम ने किया छठ पर्व कोषांग का गठन घाटों के निरीक्षण एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं के आकलन हेतु 21 टीम का गठन, पाँच दिन के अंदर प्रतिवेदन समर्पित किया जाएगा डीएम पटना, शुक्रवार, दिनांक 27.10.2023ः जिलाधिकारी, पटना डॉ. चन्द्रशेखर सिंह ने कहा है कि छठ महापर्व, 2023 के अवसर पर उत्कृष्ट भीड़-प्रबंधन, सुदृढ़ सुरक्षा-व्यवस्था एवं सुचारू यातायात-प्रबंधन के लिए सभी पदाधिकारी सजग, सक्रिय एवं तत्पर रहेंगे। सभी अनुमंडल पदाधिकारियों, भूमि सुधार उप समाहर्ताओं, प्रखंड विकास पदाधिकारियों, अंचल अधिकारियों एवं अन्य को भेजे गये निदेश में डीएम डॉ. सिंह ने कहा है कि छठ पर्व लोक आस्था का महापर्व है।

बाहर रहने वाले बिहार के निवासी भी बड़ी संख्या में अपने घर आते हैं। श्रद्धालुओं एवं छठव्रतियों की सुविधा के लिए सम्पूर्ण प्रशासनिक मौजूद रहेंगे डीएम डॉ. सिंह ने सभी पदाधिकारियों को दुर्गापूजा, दशहरा एवं रावण वध कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु बधाई दी है। उन्होंने कहा कि आप लोगों ने उत्कृष्टतापूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन किया है तथा आशा है कि आगामी छठ महापर्व का भी हम सभी सफलतापूर्वक आयोजन सुनिश्चित करेंगे। सभी पदाधिकारियों को टीम भावना से काम करना होगा। नगर निकाय, जल संसाधन विभाग, आपदा प्रबंधन विभाग, पुलिस, प्रशासन, विद्युत, भवन निर्माण विभाग, पथ निर्माण, पुल निर्माण, अग्निशमन सहित सभी विभागों के पदाधिकारियों को आपस में समन्वय स्थापित करते हुए तत्परता एवं कुशलतापूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन करना होगा डीएम डॉ. सिंह ने कहा कि इस अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण हेतु दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी।

सिविल डिफेंस के कर्मी भी समुचित ड्रेस में मुस्तैद रहेंगे। डीएम डॉ. सिंह ने सभी निर्माण एजेंसियों को निदेश दिया कि छठ पूजा से तीन दिन पहले सभी सड़कों को मोटरेबुल करना सुनिश्चित करें। डीएम डॉ. सिंह ने कहा कि श्रद्धालुओं एवं छठव्रतियों की सुविधा के लिए सभी पदाधिकारी उत्कृष्ट कॉम्युनिकेशन प्लान के साथ मुस्तैद रहेंगे। उन्होंने कहा कि छठव्रतियों एवं श्रद्धालुओं को हर प्रशासनिक सुविधा सुनिश्चित कराना जिला प्रशासन का दायित्व है। इसके लिए सभी पदाधिकारी सजग, तत्पर एवं प्रतिबद्ध रहेंगे I

RDNEWS24.COM

Top