•   Patna - 800020 (Bihar)
logo

व्यान दे कर फस गए सबूतों के घेरे में नीतीश सरकार

Blog single photo

व्यान दे कर फस गए सबूतों के घेरे में नीतीश सरकार विधान सभा में अनुसाशसन हीनता की भी हद पार सरकार है तो क्या, हद में रहे । 5 दिनों तक चले बिहार विधानमंडल मानसून सत्र के दौरान मुख्यमंत्री के विवादित बयान ने बिहार सहित पूरे देश की राजनीति को गर्म कर दिया। जनसंख्या नियंत्रण को लेकर जिस तरह से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं के प्रति अपशब्द भाषा का प्रयोग किया था, उसके बाद मुख्यमंत्री की चारों ओर आलोचना हो रही थी। वहीं, अब सीएम नीतीश ने पत्रकारों से दूरी बना ली है कि कुछ गलत बोल देगे तो मेरी थू ,थू होगी डर के मारे पत्रकारों से दूरी बना लिए ।

 सीएम नीतीश ने मीडिया से बनाई दूरी
दरअसल, 7 नवंबर 2023 को आरक्षण बिल पेश किए जाने पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बोलने के लिए खड़े हुए थे, मगर वह बोलते-बोलते जनसंख्या नियंत्रण को लेकर महिलाओं पर ऐसी बातों को बोल गए, जिसके बाद मुख्यमंत्री की चारों ओर आलोचना होने लगी। इतना ही नहीं जैसे ही नीतीश कुमार द्वारा इन शब्दों का प्रयोग किया गया, उसके बाद से वह सोशल मीडिया सहित इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और प्रिंट मीडिया की सुर्खियां बन गए। बयान देने के ठीक दूसरे दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार विधान मंडल मानसून सत्र में इसके लिए माफी भी मांगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार यही नहीं रुके उन्होंने एक बार फिर से बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी को  सदन में तू तड़ाक करते हुए डांटने की कोशिश की। इसके बाद यह खबर भी मीडिया की सुर्खियों में बना रहा।मुख्यमंत्री द्वारा लगात…


मीडिया ने पूछा सवाल तो CM ने किया “दण्डवत प्रणाम”
वहीं, आज पूरा देश भारत के भूतपूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 134 वीं जयंती मना रहा है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी भारत के भूतपूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की राजधानी पटना के बेली रोड स्थित नेहरू पार्क में स्थापित आदमकद प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन एवं पुष्पांजलि करने पहुंचे थे। पुष्पांजलि के बाद जैसे ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वापस अपनी गाड़ी में बैठने के लिए आए, वहां मौजूद तमाम मीडिया कर्मियों ने नीतीश कुमार से बात करने की कोशिश की। मगर बिहार के मुख्यमंत्री मीडिया कर्मियों से दूरी बनाए रखना ही उचित समझ रहे हैं और उन्होंने मीडिया कर्मियों को झुक कर प्रणाम करते हुए दूरी बनाए रखी और बिना जवाव दिए वापस चले गए सरकार है सोच समझ कर बोले सदन की मर्यादा पार न करे ।

RDNEWS24.COM

Top