•   Patna - 800020 (Bihar)
logo

सहारा इंडिया ग्रुप के प्रमुख सुब्रत रॉय का निधन, मुंबई में ली आखिरी सांस

Blog single photo

ब्रेकिंग न्यूज़ 
सहारा इंडिया ग्रुप के प्रमुख सुब्रत रॉय का निधन, मुंबई में ली आखिरी सांस
**************
मुंबई (भारत)। सहारा इंडिया ग्रुप के प्रमुख सुब्रत रॉय का मंगलवार को निधन हो गया है। उन्होंने मुंबई में मंगलवार को आखिरी सांस ली। वह 75 साल के थे।


सहारा परिवार के मुखिया सुब्रत रॉय काफी दिनों से गंभीर बीमारी से ग्रसित थे। उनका मुंबई के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। उनका पार्थिव शरीर बुधवार को लखनऊ के सहारा शहर लाया जाएगा, जहां उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी। सुब्रत रॉय सहारा का जन्म 10 जून 1948 को हुआ था। वे भारत के प्रमुख कारोबारी और सहारा इंडिया परिवार के फाउंडर संस्थापक थे। उन्हें देशभर में 'सहाराश्री' के नाम से भी जाना जाता था। उनके निधन पर देश भर में सहारा इंडिया के विभिन्न कर्मचारियों, प्रशंसको एवं शुभचिंतकों द्वारा शोक मनाया जा रहा है।

RDNEWS24.COM

Top