•   Patna - 800020 (Bihar)
logo

जनसेवा और देश सेवा के बल पर ही मिलता है पक्ष में जनादेश-विजय कुमार सिन्हा

Blog single photo

जनसेवा और देश सेवा के बल पर ही मिलता है पक्ष में जनादेश-विजय कुमार सिन्हा गठबंधन को छोड़ना होगा तुष्टिकरण, जातिवाद औऱ धार्मिक उन्माद की राजनीति। महिला, युवा, किसान और गरीब परिवार को ही जाति मानकर हो योजनाओं का निर्माण। बिहार में भी जनता भ्रष्टाचार, अपराध, परिवारवाद और जातिवादी राजनीति को उखाड़ फेंकने के लिए है तैयार। सात पार्टी का महागठबंधन बिहार में हारे उपचुनाव,100-150 वोट बाले प्रधानमंत्री का सपना न देखें।

पटना 4 दिसंबर
बिहार भाजपा विधान मंडल दल के नेता श्री विजय कुमार सिन्हा ने दिल्ली भाजपा मुख्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा तीन राज्यों में जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्बोधन भाषण को ऐतिहासिक करार देते हुए कहा है कि आदरणीय प्रधानमंत्री के संबोधन से यह स्पष्ट हो गया है कि जनसेवा और राष्ट्र
वाद सेवा के बल पर अपना विस्वाश दिया है। श्री सिन्हा ने कहा कि 3 राज्यों में हार का ठीकरा अब सीधे कांग्रेस पर फोड़कर जदयू के लोग नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री बनाने के छिपे एजेंडों को अब बाहर व्यक्त कर रहे हैं। एक प्रधानमंत्री उम्मीदवार के.सी.आर तो धराशायी हो गए, अब इनकी बारी है।

श्री सिन्हा ने कहा कि जनता ने तुष्टिकरण, धार्मिक उन्माद और जातिवाद की राजनीति को अस्वीकार कर दिया है। इंडी गठबंधन को समझने की जरुरत है। क्षेत्रीय दल जातिवादी सोच से उबर नहीं पा रहे हैं। राष्ट्रीय दल कांग्रेस भी जातिवाद को महिमा मंडित कर रही है। 21 वीं सदी का भारत और 2023 का मतदाता के लिए विकास ही सबसे महत्वपूर्ण है।

श्री सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा घोषित चार जातियाँ महिला, युवा, किसान और गरीब परिवार को ध्यान में रखकर ही सभी सरकारों को योजना बनानी पड़ेगी। केंद्र सरकार और भाजपा शासित राज्य सरकार पूर्व से ही इसी आधार पर काम कर रही है। इसके कारण भाजपा के पक्ष में जनादेश देश के सामने है।
आगे भी जनता की सेवा कर विश्वास मत प्राप्त कर लेंगे । देखते रहे

RDNEWS24.COM

Top