दिनांक 12/12/2023 को 48बीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल जयनगर के कार्यक्षेत्र भारत-नेपाल सीमा चौकी हरने के जिम्मेवारी के इलाके में सशस्त्र सीमा बल के जवानों को एक बड़ी कामयाबी मिली है। सहायक उप निरीक्षक गुलशन कुमार, की अगुवाई में रोजाना गस्ति दल के द्वारा की गयी कार्यवाही में भारत-नेपाल सीमा स्तम्भ संख्या 280/15 से 50 मी० भारतीय क्षेत्र की तरफ मोटरसाईकल पर भारत से नेपाल क्षेत्र में ले जा रही अनाधिकृत सामान के साथ 04 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है ।
जप्त किये गए सामान का विवरण इस प्रकार है:-
चकोलेट(SNANKER)= 720 नग
काला पोलिथीन- 30 कि० ग्रा०
पास पास(माउथ फ्रेशनर )= 810 नग
पास्ता(10 पैकेट) = 50 कि० ग्रा०
चाय-पती(100 पैकेट) = 10 कि० ग्रा०
सरसो तेल(15 बोतल) = 15 लीटर
कुरकुरे- 600 पैकेट
आइ पी एल डी ए पी (फ़ेर्टिलिज़र)-01 बैग= 50 कि० ग्रा०
मटर – 5 नग X30 कि० ग्रा० =150 कि० ग्रा०
काली मिर्च -10 कि० ग्रा०
सेफ़्टी माचिस – 600 नग
मोटरसाइकल - 02 नग
साइकल– 03 नग
तस्करों का विवरण इस प्रकार है:-
01) कृष्ण देव साह (उम्र- 38) सुपुत्र- श्री लक्ष्मी साह गाँव- लोहना वार्ड न॰ -25 जिला- धनुषा (नेपाल)
02) संजीव कुमार अधिकारी (उम्र- 48) सुपुत्र- श्री तेज नारायण यादव गाँव- लक्ष्मीनीया गाँव पालिका, वार्ड न॰ - 05 जिला- धनुषा (नेपाल)
03) मनोज साह (उम्र- 42) सुपुत्र- हरीनारायण साह गाँव- सपट्टी वार्ड न॰ -04 जिला- धनुषा (नेपाल)
04) रवि कुमार मंडल (उम्र- 20) सुपुत्र- उमेश मंडल गाँव- तरही वार्ड न॰ -04 जिला- धनुषा (नेपाल)
जब्त किए गए अनधिकृत सामान, मोटरसाइकल एवं साइकल को अग्रिम कार्यवाही हेतु कस्टम कार्यालय पिपरौन को सुपुर्द करने की प्रक्रिया चल रही है ।
भारत नेपाल सीमा पर तस्करी रोकने के लिए सशस्त्र सीमा बल लगातार अभियान चला रही है। आने वाले समय में भी इसी प्रकार के अभियान चलाकर सीमा पर होने वाली अवैध गतिविधियों को रोका जाएगा
श्री गोविंद सिंह भण्डारी कमांडेंट, 48वीं वाहिनी जयनगर ने बताया कि भारत नेपाल सीमा पर होने वाली तस्करी और अन्य अपराधों की रोकथाम के लिये विशेष नाका, और गश्ती के माध्यम से निरन्तर प्रयासरत है और अवैध रूप से हो रही तस्करी को रोका जा रहा है और भारत-नेपाल सीमा पर 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल जयनगर के द्वारा गश्ती तेज कर दी गई है ताकि इस प्रकार की गतिब्धियों पर पूर्णरूप से प्रतिबंधित किया जा सके ।........रीता सिंह
RDNEWS24.COM