•   Patna - 800020 (Bihar)
logo

बिहार अपने मे गौरव शाली सत्य और सनातन धर्मो  की पुजारी

Blog single photo

बिहार अपने मे गौरव शाली सत्य और सनातन धर्मो  की पुजारी। बिहार और बिहारी के बिना देश का इतिहास अधूरा। समाज को तोड़ने वाले जमघट को भारत की जनता कभी अपना जनमत नहीं देगी। गरीबों के उत्थान के लिए संकल्पित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी की आंधी में उड़ जायेगा इंडी गठबंधन।

पटना, 25 दिसंबर 2023

बिहार विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष श्री विजय कुमार सिन्हा ने हाल में ही डी.एम.के सांसद दयानिधि मारन द्वारा बिहार और उत्तर प्रदेश के लोगों पर अपमान जनक बयान पर कहा है कि बिहार वो धरती है जहाँ से अखंड भारत का सपना साकार हुआ है। उन्होंने कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि किसी भी जाति, धर्म, समुदाय आदि पर अगर कोई प्रश्न उठाता है तो वो माँ भारती का संतान नहीं हो सकते हैं।

ऐसे लोग कभी भी राष्ट्र का हितैषी नहीं बन सकते। श्री सिन्हा ने कहा कि ऐसी मानसकिता वाले लोगों की ओछी सोच रख ने वाले पर करवाई करे सरकार सिन्हा ने कहा कि भारत का इतिहास, बिहार और बिहारी के बिना अधूरा है। सांस्कृतिक और धार्मिक विरासतों से समृद्ध बिहार की गौरवशाली भूमि से सनातन का गहरा रिश्ता है। मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम माँ जानकी के बिना संपूर्ण नहीं हैं, भगवान बुद्ध, भगवान महावीर, गुरु गोबिंद सिंह जी, चाणक्य और चन्द्रगुप्त की भी कहानी बिहार के बिना अधूरी है। श्री सिन्हा ने साफ़-साफ़ शब्दों में कहा कि तमिलनाडु के अन्दर से बार-बार बिहार और बिहारियों के प्रति अपमान व् नफरत का भाव कतई बर्दाश्त स्वीकार्य नहीं है।

श्री सिन्हा ने बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि तेजस्वी यादव को हमेशा यह संज्ञान होना चाहिए कि वो भी एक बिहारी है और उनके रगों में बिहार का खून दौड़ रहा है। लेकिन जब-जब बिहारियों को अपमानित या नीचा दिखाने का खेल खेला जाता है वो पल्ला झाड़ते हुए दिखाई पड़ते हैं। ज्ञात हो कि कुछ माह पूर्व बिहारी मजदूरों पर हुए अत्याचार के मामले में उन्होंने पत्रकारों को भी धमकाने का काम किया था।

श्री सिन्हा ने कहा कि हर बिहारी माँ भारती का संतान है और उसका सम्मान करना हम बिहारियों का ही नहीं बल्कि पूरे देश की जिम्मेदारी है। देश के विकास में बिहार के लोगों की मेहनत निहित है। ऐसे में उनका अनादर और अपमान करना अशोभनीय है।

इंडी गठबंधन के लोग बारी-बारी से सनातन धर्म एवं राष्ट्र भाषा हिंदी भाषी बिहार और यूपी के लोगों को नीचा दिखाने का प्रयास कर रहे हैं। बिहारी अपनी प्रतिभा व् कौशल से राष्ट्र निर्माण के सभी आयामों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। ऐसे में इस तरह का सोच न  रखे रीता सिंह I

RDNEWS24.COM

Top