•   Patna - 800020 (Bihar)
logo

सशस्त्र सीमा बल के जवानों को एक और कामयाबी मिली है

Blog single photo

48वीं  वाहिनी सशस्त्र सीमा बल  जयनगर के कार्यक्षेत्र भारत-नेपाल सीमा चौकी हरने के जिम्मेवारी के इलाके में  सशस्त्र सीमा बल के जवानों को एक और कामयाबी मिली है।  रोजाना गस्ति दल के दौरान की गयी कार्यवाही में  सहायक उप-निरीक्षक मोहिंदर कुमार की अगुवाई में अन्य जवानो के साथ  भारत-नेपाल सीमा स्तम्भ संख्या 281/16 से 200 मी० भारतीय क्षेत्र की तरफ  भारतीय क्षेत्र से नेपाल में साईक्लों पर ले जाया जा रहा भारी मात्रा मे गुटखा एवं तंबाकू  के साथ दो तस्करो राकेश  साह (उम्र 37 बर्ष ) सुपुत्र  सवर्गीय रामनाथ साह, वार्ड न॰- 07, हरने, हरलाखी ऊमगाँव कोठी, जिला- मधुबनी (बिहार)  पिन – 847240 एवं

तस्कर  फेकन दास (उम्र 37 बर्ष ) सुपुत्र जगदीश दास, वार्ड न॰- 01, जिला- धनुषा (नेपाल)  को गिरफ्तार किया गया है। जब्त किए गए गुटखा एवं तंबाकू  एवं गिरफ्तार तस्करों को अग्रिम कार्यवाही  हेतु सीमा शुल्क कार्यालय पिपरौन को सुपुर्द कर दिया गया है । भारत नेपाल सीमा पर तस्करी रोकने के लिए सशस्त्र सीमा बल लगातार अभियान चला रही है। आने वाले समय में भी इसी प्रकार के अभियान चलाकर सीमा पर होने वाली अवैध गतिविधियों को रोका जाएगा श्री चन्द्र शेखर

द्वितीय कमान अधिकारी, कार्यवाहक कमडेंट 48वीं  वाहिनी जयनगर ने बताया कि भारत नेपाल सीमा पर होने वाली तस्करी और अन्य अपराधों की रोकथाम के लिये विशेष अभियान के माध्यम से निरन्तर प्रयासरत है और अवैध गतिविधियों को रोका जा रहा है और भारत-नेपाल  सीमा पर 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल जयनगर  के द्वारा सतर्कता बढ़ा दी गई है ताकि इस प्रकार की गतिविधियों पर पूर्णरूप से प्रतिबंधित लगाया  जा सके।

RDNEWS24.COM

Top