•   Patna - 800020 (Bihar)
logo

उत्तर प्रदेश चुनाव का पहला चरण आज : 11 जिलों के 58 सीटों पर वोटिंग शुरू, योगी के नौ मंत्रियों की किस्मत

Blog single photo

लखनऊ-यूपी विधानसभा के लिए आज पहले चरण के मतदान शुरू हो गए हैं। सात चरणों में होने वाले मतदान में आज प्रदेश के 11 जिलों के 58 विधानसभा क्षेत्र के मतदाता आज अपने अधिकार का प्रयोग करेंगे।
प्रात: सात बजे से शाम छह बजे तक होने वाले मतदान में आज प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के नौ मंत्रियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी।

पहले चरण में 623 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें 73 महिलाएं हैं। इसके अलावा 9 मंत्री भी सियासी दंगल में हैं।
पहले चरण में कुल 2.27 करोड़ वोटर्स हैं। इसमें पुरुष 1.27 करोड़ और महिलाएं 1 करोड़ हैं।
2017 के चुनाव में इन 58 सीटों में भाजपा ने 53 सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं, सपा-बसपा ने दो-दो और रालोद महज एक सीट जीत पाई थी।

?इन जिलों में होगा मतदान

शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा और आगरा में आज मतदान होगा।
इसमें भी सर्वाधिक 15-15 उम्मीदवार मुजफ्फरनगर और मथुरा में हैं। सबसे कम पांच प्रत्याशी अलीगढ़ की इगलास (सुरक्षित) सीट पर हैं।

Top