•   Patna - 800020 (Bihar)
logo

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर स्वतंत्रता संग्राम के हुतात्माओं की स्मृति में मौन श्रद्धांजलि

Blog single photo

30 जनवरी 2024 :- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर स्वतंत्रता संग्राम के हुतात्माओं की स्मृति में मौन श्रद्धांजलि अर्पित किये जाने का मुख्य कार्यक्रम पटना के गांधी घाट पर आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्प-चक्र अर्पित कर महात्मा गांधी एवं हुतात्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर सशस्त्र पुलिस द्वारा सलामी दी गई तथा दो मिनट की शोक सलामी भी दी गयी। मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम के हुतात्माओं की स्मृति में मौन श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा,मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, मंत्री श्री प्रेम कुमार, मंत्री श्री श्रवण कुमार, मंत्री श्री सुमित कुमार सिंह, सांसद श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, पूर्व मंत्री श्री अशोक चौधरी, पूर्व मंत्री श्रीमती शीला कुमारी, विधान पार्षद श्रीमती कुमुद वर्मा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ, आयुक्त, पटना प्रमंडल श्री कुमार रवि, मुख्यमंत्री सचिवालय के विशेष सचिव श्री चन्द्रशेखर सिंह, पटना के जिलाधिकारी श्री शीर्षत कपिल अशोक, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री राजीव मिश्रा, राज्य नागरिक परिषद् के पूर्व महासचिव श्री अरविन्द कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण तथा कई सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी नमन किये। .......रीता सिंह

RDNEWS24.COM

Top