•   Patna - 800020 (Bihar)
logo

भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के संयुक्त मोर्चा

Blog single photo

भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के संयुक्त मोर्चा में शामिल गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित कई नेताओं ने कार्यकर्ताओं को मिशन 2025 पर जुट जाने का आह्वान किया। अमित शाह के पटना हवाई अड्डा पर लैंड करते उनका स्वागत केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने करते हुए कार्यक्रम स्थल बापू भवन तक अगुवाई की।
कार्यक्रम में गृह मंत्री अमित शाह ने अपने सभी फ्रंटल आर्गेनाइजेशन से अपील की कि पिछले दो दिनों में राज्य के 200 विधानसभा क्षेत्रों से आए फीडबैक को गंभीरता से लेते हुए आगे की तैयारी शुरू कर दें। गृह मंत्री शाह ने कहा कि देश की सुरक्षा ही भाजपा का टारगेट है। भ्रष्टाचार और ढोंग करने का समय चला गया है। उन्होंने कहा कि बिहार में एनडीए अटूट है। इस पर कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है।
इसके पूर्व नड्डा ने राज्य में नव स्थापित 16 कार्यालयों का उद्घाटन किया। शनिवार को नड्डा के नेतृत्व में एक रोड शो भी हुआ। नड्डा ने कहा कि कांग्रेस समय अब समाप्ति के है।रीता सिंह journalist

Top