•   Patna - 800020 (Bihar)
logo

नीतीश कुमार ने बिहार की सत्ता से भाजपा को बेदखल कर दिय़ा है।

Blog single photo

 तेजस्वी यादव से हाथ मिलाकर सीएम नीतीश आठवीं दफे बिहार के मुख्यमंत्री बन गये। महागठबंधन सरकार ने सदन के विशेष सत्र में विश्वास मत भी हासिल कर लिया। इस सत्र के दौरान बहुत कुछ बदला-बदला दिखा. पिछले सत्र में जो लोग सरकार में थे वे विपक्ष में आ गये. विस के अध्यक्ष विजय सिन्हा अब नेता प्रतिपक्ष बन गये। राजद जो विपक्ष में थी उसने सत्ता में दमदार वापसी की है। इसी के साथ राजद के विधायक का राष्ट्रगीत को लेकर रूख भी बदल गया। जो विधायक मानसून सत्र में राष्ट्रगीत बजने के दौरान सीट से खड़े नहीं हुए थे, इस बार वे भी खड़े दिखे। यानी सत्ता में आने के बाद माननीय की  राष्ट्रीय गान को लेकर मनसा बदल गई l

Top