•   Patna - 800020 (Bihar)
logo

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महिलाओं के खेवनहार है ,

Blog single photo

जितेन्द्र कुमार सिन्हा, पटना 09 अक्टूबर ::

जदयू के महिला प्रकोष्ठ ने रविवार को  पटना के नेहरु नगर (मैनपुरा देवी स्थान) में  शहर के महिलाओ के बीच जदयू सदस्यता अभियान जलाया गया। 

सदस्य्यता अभियान की अध्यक्षता करते हुए महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्षा डॉ० श्वेता बिश्वास ने कहा कि जदयू की सदस्यता ग्रहण करने वाले लोगों में काफी  उत्साह  देखा जा रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के माध्यम से चलाये जा रहे महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम के संबंध में बिस्तृत जनकारी दी।

सदस्यता अभियान का आयोजन प्रकोष्ठ की प्रदेश महासचिव रश्मि लता ने की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने महिलाओं यानि आधी आबादी को  समाज में बराबर का स्थान दिलाया है। उन्होंने शिक्षा, चिकित्सा, सुरक्षा, एवं असंगठित क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं  को भारी संख्या में रोजगार दिलाया है।

रश्मि लता ने  महिलाओं के  बीच सशक्त संदेश दिया कि  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही महिलाओं के एक मात्र खेवनहार हैं। हमलोगों का कर्तब्य है कि मुख्यमंत्री का हाथ मजबूत कर महिला शक्ति को आगे बढायें।

सदस्यता अभियान को सफल बनाने में प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्षा नर्मदा देवी की भूमिका अहम रही। उन्होंने नीतीश सरकार  की उपलब्धियों एवं महिलाओं के लिये किए गये  कार्यों के बारे में लोगों को विस्तार से बताया।  उक्त अवसर पर मैनपुरा की सक्रिय कार्यकर्ता प्रीति कुमारी एवं अन्य महिलाओं ने काफी बढ़ चढ़ कर सहयोग किया।

RDNEWS24.COM

Top