•   Patna - 800020 (Bihar)
logo

लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा का सूपड़ा साफ करेगा महागठबंधन ,

Blog single photo

जितेन्द्र कुमार सिन्हा, पटना 10 अक्तूबर ::

जद(यू) के राष्ट्रीय सचिव राजीव रंजन प्रसाद ने शास्त्री नगर,पटना में आयोजित जद(यू) सदस्यता अभियान के दौरान नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि 9 अगस्त 2022 को बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के साथ ही देश का राजनीतिक परिदृश्य तेजी से बदलने लगा है।देश में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विपक्षी एकता अभियान को अभूतपूर्व समर्थन मिलने लगा है।स्पष्ट है कि इस मुहिम का प्रभाव बिहार में भी आगामी लोकसभा चुनाव में पड़ना तय है। बिहार जहां एनडीए के पास 39 सीटें थीं, वहाँ उनका सूपड़ा साफ होना निश्चित है।

उन्होंने कहा कि 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव में बीजेपी की किस कदर दुर्गति हुई थी, उसका स्मरण भाजपा के बड़बोले नेताओं को अवश्य होना चाहिए। श्री प्रसाद ने  कार्यकर्ताओं से राज्य सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुँचाने का आह्वान किया।

उक्त अवसर पर ई राजेंद्र यादव, नागेंद्र कुमार, मालती सिंह, एजाज अहमद, डॉ० सुनिता बिंद, कंचनमाला चौधरी, अरुण कुमारसिंह, नौशाद खान,
नागेंद्र गिरि, खुशबू कुमारी, कंचनमाला चौधरी, माधुरी पटेल, अरुण कुमार सिंह, वंदना सिन्हा  प्रसून श्रीवास्तव सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

RDNEWS24.COM

Top