•   Patna - 800020 (Bihar)
logo

छठी मैया की महिमा अपरम्पार : राजीव रंजन प्रसाद

Blog single photo

जदयू के राष्ट्रीय सचिव राजीव रंजन प्रसाद ने विनीता कुमारी एवं खुशबू पंडित द्वारा पटना के राजा बाजार स्थित मछली गली में आयोजित छठ वृत्तियों के लिए सूप, साड़ी एवं नारियल वितरण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए शुक्रवार को कहा कि पारिवारिक सुख-समृद्धि तथा मनोवांछित फल प्राप्ति के लिए यह पर्व विशेष रूप से मनाया जाता है। स्त्री और पुरुष समान रूप से इस पर्व को मनाते हैं। 

Sunset over beach

उन्होंने कहा कि सूर्य की शक्तियों का मुख्य स्रोत उनकी पत्नी ऊषा और प्रत्यूषा हैं। छठ में सूर्य के साथ-साथ दोनों शक्तियों की संयुक्त आराधना होती है। प्रात:काल में सूर्य की पहली किरण (ऊषा) और सायंकाल में सूर्य की अंतिम किरण (प्रत्यूषा) को अघ्य देकर दोनों का नमन किया जाता है|

Sunset over beach

उक्त अवसर पर राजेश डब्लू, विनीता कुमारी, डॉक्टर नम्रता आनंद, नागेंद्र कुमार, खुशबू कुमारी, एज़ाज अहमद, सुनीता बिंद, माधुरी पटेल, सुरेंद्र सिंह, शोभा देवी, शैलेश कुमार, रतन सिन्हा, अंकित मिश्र, नवनीत कुमार, सरोज देवी सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे।

Top